छत्तीसगढ़

हाईवे में खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर : हिर्री पुलिस ने डीजल चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 210 लीटर डीजल, एक स्कॉर्पियो और एक बाइक बरामद हुई है।

Advertisement

आरोपियों की पहचान मनीष कुमार जांगडे, अशोक सोनवानी, मोनू यादव और सुभाष कश्यप के रूप में हुई है। वे हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों से रात के समय डीजल चोरी कर बेचते थे।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button