छत्तीसगढ़

एक बार फिर सुकमा में ACB और EOW की बड़ी छापेमारी..

Advertisement

CPI नेताओं और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पड़े छापे

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में एक बार फिर एसीबी (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त कार्रवाई ने हलचल मचा दी है। गुरुवार सुबह 6 बजे से चल रही इस छापेमार कार्यवाही में सीपीआई (CPI) से जुड़े कई बड़े नेताओं के घरों पर छापे मारे गए हैं।

सूकुल दस ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इनमें से चार स्थानों पर पूछताछ अभी भी जारी है। जिला मुख्यालय में भी दो जगहों पर टीम की कार्रवाई चल रही है।

इस छापेमारी में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर भी तलाशी ली गई है। इसके अलावा कोंटा क्षेत्र में वेंकट रावना, रवि गुप्ता, आयतु, मो. शरीफ, राज शेखर पुराणिक और महेंद्र सिंह के ठिकानों पर भी ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, जिन छह अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई, वे सभी तेंदूपत्ता प्रबंधकों के बताए जा रहे हैं।

फिलहाल, अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। इस पूरे मामले पर अभी तक किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button