कोरबा
मिक्सर मशीन से टकराई कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल….

कोरबा और जांजगीर चांपा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में के उमरेली-सिवनी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई, जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे और शादी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हैरानी की बात यह है कि कार 7 सीटर थी, लेकिन उसमें 10 लोग बैठे हुए थे। मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रहा था।
हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




