कोरबा

वॉश बेसिन के नीचे छिपा मिला दुनिया का सबसे विषैला कॉमन करैत, किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के वॉश बेसिन के नीचे दुनिया के सबसे विषैले सांपों में शामिल कॉमन करैत छिपा मिला। समय रहते इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

घर के लोगों ने वॉश बेसिन के नीचे सांप को देखा तो घबरा गए और तुरंत RCRS रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बेहद जहरीले कॉमन करैत को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जाता है कि यह सांप रात के समय अधिक सक्रिय रहता है और इसका जहर बेहद घातक होता है।

Advertisement

रेस्क्यू के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। समय पर की गई कार्रवाई से इस बार एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button