जांजगीर-चाम्पा
15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने थाना सारागांव क्षेत्र में 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी संजय कमलाकर (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5000 रुपए की शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा DSP कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी और स्टाफ का अहम योगदान रहा।




