रायपुर

आधा दर्जन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी गिरफ्तार, 5.5 लाख का सामान बरामद

रायपुर के गुढ़ियारी और खमतराई इलाके में हुईं चोरी की छह वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जागेश उर्फ जग्गू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने एक्टिवा वाहन से सूने मकानों की रेकी कर चोरी करता था।

Advertisement

पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर, LED टीवी, मोबाईल, नगदी सहित करीब 5.5 लाख रुपये का माल जब्त किया है। आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में भी जेल जा चुका है। कार्रवाई में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ गुढ़ियारी थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Back to top button