रायपुर
पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल गायब, राजीव भवन में ले रहे थे NSUI की बैठक….

रायपुर। रविवार को राजीव भवन में एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल अचानक गायब हो गया। मोबाइल गुम होते ही राजीव भवन में हड़कंप मच गया और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ था और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मोबाइल चोरी हुआ है या कहीं रखा रह गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।




