अनिल सिंह ठाकुर मौत मामला, सुसाइड नोट आया सामने, कोल ऐश ट्रांसपोर्ट पार्टनर पर लगाया आरोप
(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर निवासी 38 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर ने जहर का सेवन कर लिया था , जिसकी सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई थी.
घटना 5 और 6 अप्रैल के दरमियानी रात की है. मृतक अनिल सिंह ठाकुर जयराम नगर स्थित राशि स्टील में सुपरवाइजर के पद में पदस्थ था.जो अपने कोल ऐश ट्रांसपेॉर्ट के पार्टनर मनजीत सिंह निवासी मुलमुला सहित अपने तीन दोस्तों के खिलाफ सुसाइड नोट लिख छोड़ा है. मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने लेनदेन के चलते आत्महत्या करने की बात उसमें लिखी है. सुसाइड नोट देखने में तो एक हफ्ता पुराना नजर आ रहा है. लेकिन परिजनों के अनुसार अनिल सिंह ठाकुर हफ्ते भर से परेशान था और इसी दौरान उसने यह सुसाइड नोट लिखा होगा. अपने एक पाने के सुसाइड नोट में उसने लिखा कि, तबीयत खराब होने के कारण, मैं जब अपना पैसा मांग रहा हूं तो मुझे मेरे पार्टनर घूम रहे हैं. जिससे मैं परेशान हो चुका हूं. अपने सुसाइड नोट में मृतक ने साधराम गोंड़, दयाराम प्रजापति दिनेश प्रजापति और मूलमुला निवासी मंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मनजीत सिंह से 20 लाख रुपए लेने की बात मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है. आने वाले दिनों में पुलिस इन सभी से पूछताछ कर सकती है. अगर सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर सभी के खिलाफ पुलिस जल्द मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
मृतक ने सुसाइड नोट में यह लिखा:-
मैं आत्महत्या कर रहा हूं क्योंकि मेरा तबीयत खराब है इसलिए इन लोगों से पैसा का मांग करता हूं,तो इन लोग घुमा देते हैं और ऊपर से मेरे ऊपर कर्ज डाल देते हैं मेरे पार्टनर भी मेरे को परेशान करता है हम दोनों कॉल ऐश का काम करते थे मेरे को इन लोगों से पैसा लेना है.
साधराम गोल्ड पचपेड़ी डेढ़ लाख दयाराम प्रजापति हल्दी सिलपेरी से एक लाख दिनेश प्रजापति से 15 हजार और मेरे पार्टनर से मनजीत सिंह निवासी मुलमुला से 20 लाख रुपये लेना है. जो मेरे ऊपर उल्टा कर्ज डाल दिया है और मेरे को परेशान करता है और मैं जब भी कैश पैसा देता तो उसमें से 15 या 20 हजार कम बोलता था इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं.




