गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत….

 

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक के साथ हुआ, जिसे सड़क पार करने के दौरान कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। वहीं, दूसरा हादसा बिलासपुर से लौट रहे दो व्यापारियों के साथ हुआ, जिनकी कार सड़क किनारे खड़े मेटाडोर से टकरा गई।

Advertisement

पहला हादसा – घटना पेंड्रा के कुदरी गांव की है, जहां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला धनेश्वर पनिका बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद जब वह सड़क पार कर अपने वाहन की ओर जा रहा था, तभी कोयला लदा ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक धनेश्वर पनिका

दूसरा हादसा : वहीं, दूसरा दर्दनाक हादसा बिलासपुर के सकरी इलाके में हुआ। गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी, आलोक जैन और रमेश कश्यप, किसी काम से बिलासपुर गए थे और लौटते समय उनकी कार सड़क किनारे खड़े मेटाडोर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है, वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इन घटनाओं से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button