छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स की लापरवाही से महिला की गोद हुई सुनी, गलत इंजेक्शन लगने से हुआ गर्भपात!

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक/ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे पांच महीने के गर्भ का गर्भपात हो गया।

Advertisement

महिला मरीज गिरिजा का कहना है कि यह इंजेक्शन दरअसल दूसरी गर्भवती महिला कविता के लिए था, लेकिन सिम्स के स्टाफ ने गलती से उसे लगा दिया। इस गंभीर आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में है।

हालांकि, सिम्स के एमएस और एचओडी ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मरीज को पहले से ब्लीडिंग की समस्या थी और उसे कोटा से रेफर किया गया था। लेकिन एमएस ने यह जरूर माना कि गलत इंजेक्शन लगाने के मामले की जांच होगी।

अब देखना होगा कि इस गंभीर आरोप पर सिम्स प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button