छत्तीसगढ़

बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को घटना स्थल से निकलकर बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मामला जिले के जंगला थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जवान जैगुर की तरफ निकले हुए थे। इसी दौरान 2 जवानों का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ।

Advertisement

दोनों जवान जख्मी हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने मौके से निकाला और बीजापुर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि दोनों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button