रायपुर

रायपुर नगर निगम में भाजपा की वापसी, सूर्यकांत राठौर बने सभापति

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा की वापसी के बाद, अब निगम का सभापति भी भाजपा से चुना गया है। पार्टी ने सर्वसम्मति से सूर्यकांत राठौर को रायपुर नगर निगम का नया सभापति बनाया है. रायपुर में भाजपा के एकात्म परिसर कार्यालय में सभी 60 नव-निर्वाचित पार्षदों की बैठक आयोजित की गई, जहां सर्वसम्मति से पांच बार के पार्षद रहे सूर्यकांत राठौर को रायपुर नगर निगम का सभापति चुना गया।

Advertisement

सूर्यकांत राठौर पहले भी नगर निगम में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पार्टी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button