रायपुर
पेट्रोल पंप मालिक से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर – लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की पहले गाड़ी ठोकी और फिर मारपीट करते हुए उसका पास से मोबाइल फ़ोन और नगदी की लूट कर भाग गए.
घटना की शिकायत माना थाने में की गई जिसके बाद माना थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर से ट्रेस कर पकड़ा. आरोपी बलराज मानिकपुरी, लोकेश यादव और कलदीप सिंह तीनों आरोपी तेलीबांधा इलाके के रहने वाले है और इनके कब्जे से लूट का मोबाइल, नगदी समेत घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन जब्त किया गया है.



