बिलासपुर

Child Pornography Case: एनसीआरबी ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोडिंग का मामला, 5 के खिलाफ FIR

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सोशल मीडिया पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोडिंग के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक साथ अलग अलग 5 मामले दर्ज किये है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे.

Advertisement

सिविल लाइन पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानि बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोडिंग के मामले पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की है.नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से एक सीडी भेजी गई. साथ ही उस पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. साइबर सेल की ओर से वीडियो देखने पर सोसल साइट्स पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो नजर आया. जिसको देखने के बाद मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

बता दें कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, जिसमें साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों का निवारण किया जाता है. जरूरत पड़ने पर रेप, पोर्न वीडियो, चाइल्ड पोर्नोग्राफी की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी की जाती है.

इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना या इससे संबंधित कोई भी वीडियो शेयर करना अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसमें 5 साल की सजा हो सकती है। दर्ज किए गए सभी पांचो मामलों में पास्को एक्ट की भी धारा लगाई गई है.

Related Articles

Back to top button