रायपुर

शराब घोटाला मामले में EOW के ऑफिस में एजाज ढेबर से चल रही पूछताछ….

रायपुर – शराब घोटाले की जांच में नया मोड़ आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) आज रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं। एजाज ढेबर EOW दफ्तर पहुंच चुके हैं। इससे पहले, 7 फरवरी को EOW ने उन्हें समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने निगम चुनाव की व्यस्तता का हवाला देते हुए समय मांगा था।

Advertisement

इस घोटाले में एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को एजेंसियों ने मास्टरमाइंड बताया है। अनवर ढेबर पहले से ही रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। मामले की जांच EOW और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button