रायपुर

नकली पनीर का बड़ा खुलासा, 560 किलो जब्त, तीन जिलों में छापेमारी

रायपुर – खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के धमतरी, बालोद और रायपुर जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

राजधानी रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर चौंकाने वाला खुलासा किया। जांच में सामने आया कि एसिटिक एसिड, पाम ऑयल और दूध पाउडर जैसी सामग्री से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था, जिसे बाजार में असली पनीर बताकर बेचा जा रहा था।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम अन्य जिलों में भी लगातार कार्रवाई कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button