बिलासपुर

सकरी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का शक्ति प्रदर्शन, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी दिलीप कोरी के लिए मांगा जनसमर्थन

Advertisement

बिलासपुर – आगामी निकाय चुनाव को लेकर सकरी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने शनिवार को आमसभा को संबोधित किया। सभा में जुटे जनसमूह ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन जताया। मंत्री तोखन साहू ने वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी दिलीप कोरी के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा की नीतियां और विकास कार्य जनता के हित में हैं, इसलिए हर मतदाता को पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब नगर सरकार में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिलीप कोरी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड में विकास की रफ्तार तेज हो सके।

सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। दिलीप कोरी ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें वार्ड की सेवा का मौका मिलता है, तो वे क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम करेंगे। उन्होंने वार्ड के नागरिकों को विश्वास दिलाया कि हर गली, हर मोहल्ले का विकास भाजपा की प्राथमिकता होगी।

इस आमसभा के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जनता का रुझान पार्टी के पक्ष में है और दिलीप कोरी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। सभा के दौरान “फिर एक बार, भाजपा सरकार” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया।

Related Articles

Back to top button