बिलासपुर

मुख्य न्यायाधीश ने विवेकानंद सभागार और डिजिटल न्याय परियोजनाओं का किया शुभारंभ.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज राज्य न्यायिक अकादमी में 200 सीटों वाले विवेकानंद सभागार और उच्च न्यायालय की कंप्यूटरीकरण समिति की पाँच नई डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि विवेकानंद सभागार केवल एक इमारत नहीं, बल्कि न्याय, कानूनी शिक्षा और न्याय प्रणाली को मजबूत करने का प्रतीक है। यह सभागार अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसका उपयोग सेमिनार, कार्यशालाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में किया जाएगा।

Advertisement

 

इस मौके पर उद्घाटन की गई पाँच प्रमुख परियोजनाएं हैं – ई-ऑफिस, जिला न्यायालयों के लिए ई-प्रमाणित प्रति सुविधा, वर्चुअल कोर्ट, हाईकोर्ट की नई वेबसाइट और परिसर में फ्री वाई-फाई

 

न्यायमूर्ति सिन्हा ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि न्यायपालिका और जनता के बीच की दूरी को कम करने का एक सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के कई न्यायमूर्ति, रजिस्ट्रार जनरल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button