बिलासपुर

देखिये VIDEO : सड़क विवाद में भीड़ गए कांग्रेस नेता….

(दिलीप जगवानी/सतीश साहू) : बिलासपुर – रायपुर रोड से सेक्टर डी को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार को विवाद हो गया। एक बिल्डर ने सड़क को निजी संपत्ति बताते हुए खुदाई कर दी थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन इस दौरान कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला और शैलेन्द्र जायसवाल आपस में भिड़ गए।

Advertisement

मंडपम के पास स्थित इस सड़क पर बिल्डर की खुदाई के खिलाफ शिकायत के बाद नगर निगम ने इसे सार्वजनिक संपत्ति घोषित करते हुए सड़क की मरम्मत शुरू की। इस दौरान एक नेता बिल्डर के पक्ष में और दूसरा जनता के पक्ष में खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों नेताओं में धक्का-मुक्की होने लगी।

Advertisement

घटना ने कांग्रेस पार्टी के भीतर समन्वय की कमी को उजागर किया। स्थानीय नागरिकों ने नेताओं की इस लड़ाई को शर्मनाक बताया। नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि सड़क की मरम्मत पूरी की जाएगी और अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button