बिलासपुर

सकरी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आमसभा को किया संबोधित, रवि मेहर को जिताने मांगा जनसमर्थन.

बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सकरी में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने भाजपा के पक्ष में माहौल को और मजबूत कर दिया। मंत्री साहू ने जनता से वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी रवि मेहर को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Advertisement

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है और जनता को इस विकास की धारा से जोड़ने के लिए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जिताना जरूरी है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि यदि रवि मेहर को पार्षद चुना जाता है, तो वार्ड में अभूतपूर्व विकास होगा।

Advertisement

सभा में भाजपा प्रत्याशी रवि मेहर ने भी जनता को संबोधित किया और कहा कि यदि उन्हें सेवा का मौका मिलता है, तो वे वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। उन्होंने सड़क, जल आपूर्ति, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से समर्थन मांगा।

सभा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button