रायपुर

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई, गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार….

Advertisement

रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुजगहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.776 किलोग्राम गांजा, 2000 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन उर्फ पिंटू शर्मा, गोपाल आसुदानी और कमल किशोर वैष्णव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क के अन्य लिंक भी उजागर किए जा सकें।

Related Articles

Back to top button