बिलासपुर
ट्रेलर की चपेट में आने से पंचर दुकान संचालक की हुई मौत…..

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा मोड़ में एक हादसा हुआ, जहां एक ट्रेलर की चपेट में आने से 65 वर्षीय मो. अब्बास की मौत हो गई।
पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त किया है।घटना के अनुसार, मो. अब्बास अपनी टायर पंचर की दुकान के पास काम कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
पिछले चक्के से कुचलकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि ट्रेलर सीजी 10 बीएस 9557 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हादसे को अंजाम दिया.हिर्री पुलिस मामले की जांच कर रही है.




