रायपुर
रायपुर में 989.6 किलोग्राम गांजा का किया गया विधिसम्मत नष्टीकरण

रायपुर – शनिवार को रायपुर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टकरण किया गया। इस कार्रवाई के तहत 57 एनडीपीएस प्रकरणों में कुल 989.600 किलोग्राम गांजा रायपुर के सिलतरा स्थित एक निजी पावर प्लांट की भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया। यह प्रक्रिया पर्यावरण विभाग की अनुमति से की गई।

कार्यवाही की निगरानी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा सहित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य मौजूद थे। यह नष्टकरण कार्य केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेशानुसार किया गया।




