गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

आबकारी टीम की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब जप्त….

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : जीपीएम – जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में मरवाही आबकारी टीम ने 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

मरवाही जनपद के ग्राम लोहारी में आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि निर्मल कुमार केवट के आधिपत्य में महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान की गई त्वरित कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर के साथ मुख्य आरक्षक सुधीर मिश्रा, प्रकाश सिंह, और आरक्षक शुभम रजक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button