छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों ने 12 नहीं बल्कि 18 माओवादियों को किया ढेर, नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में 16 जनवरी को हुई मुठभेड़ पर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है.

Advertisement

नक्सल संगठन के मुताबिक, इस मुठभेड़ में 12 नहीं ब्लकि 18 नक्सली मारे गए हैं. इसमें 50 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है.

Advertisement

नक्सलियों की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है. इस पर 50 लाख का इनाम घोषित था. इसके अलावा PPCM हूंगी, देवे, जोगा और नरसिंह राव भी मारे गए हैं

Related Articles

Back to top button