धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर – खमतराई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला देवार डेरा बंजारी नगर, रावाभाठा का है जहाँ आरोपी लाला देवार आम लोगों को हाथ में धारदार चाकू लेकर आतंकित कर रहा था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धरदबोचा। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार लाला देवार पूर्व में चोरी, नकबजनी और मारपीट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ खमतराई थाना में अपराध क्रमांक 390/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दूसरा मामला खमतराई बाजार का है जहाँ आरोपी प्रशांत डोमरे लोगों को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से गिरफ्तार किया। प्रशांत डोमरे मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में खमतराई, रायपुर में रह रहा था। उसके विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 391/25 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




