छत्तीसगढ़रायपुर

कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मारी, पीएचक्यू में था तैनात..

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के PHQ में ड्यूटी में तैनात कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पीएचक्यू के अधिकारी-कर्मचारी दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी राखी थाना को दी।

Advertisement

मृतक कंपनी कमांडर का नाम अनिल सिंह निवासी दुर्ग था। वे CAF की 14 वीं बटालियन में कंपनी कमांडर थे और नया रायपुर स्थित पीएचक्यू के गेट नं-3 में तैनात थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आज भी कंपनी कमांडर अनिल सिंह गहरवार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मार ली। राखी पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

Related Articles

Back to top button