छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व बाईक में हुई टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत….

कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच युवाओं की मौत हो गई है।
यह हादसा भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बाइक सवारों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा तेज रफ्तार का नतीजा था या किसी अन्य कारण से यह दुर्घटना हुई।




