बिलासपुर

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका….ग्रामीणों ने किया चक्काजाम


(दिलीप जगवानी) : रतनपुर – बिलासपुर कोरबा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धि निवासी 28 वर्ष के विनय कश्यप की खूनसनी लाश पायी गईं.

Advertisement


रतनपुर हाईस्कूल चौक के पास उसका मोबाइल दुकान है. गुरुवार को रोज की तरह रात मे वह दुकान बंद कर अपने बाइक क्र. CG 10 Z 9226 में रवाना हुआ जो देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचा और न ही मोबाइल रिसीव कर रहा था. शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि रतनपुर से करीब 6 KM.दूर सिल्ली मोड़ के पास सड़क के नीचे बाइक समेत एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों सहित पाली पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच कार्यवाही में जुट गई।

Advertisement

वही इस मामले मे युवक की हत्या का संदेह बना हुआ है. भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को लेकर बिलासपुर – कोरबा मार्ग और बिलासपुर -पेंड्रा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाइश दी गईं.

Related Articles

Back to top button