बिलासपुर

20 साल से नशे का कारोबार करने वाला अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और टैबलेट

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – नशीले इंजेक्शन एवं टैबलेट के अंतरराज्यीय सप्लायर को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है. पकड़ा गया आरोपी संजीव उर्फ़ सुच्चा सिंह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशे का कारोबार करता था. आरोपी ने पूछताछ में बताया की महाराष्ट्र और दिल्ली से नशीली इंजेक्शन और टैबलेट लेकर वह आता था. जिसे वह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था.

Advertisement

आरोपी के खिलाफ कोनी,सिविल लाइन, तारबहार, कोतवाली और सरकंडा में एनडीपीएस के छह मामले दर्ज है. जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. आरोपी के पास से पुलिस ने पूर्व में 16000 नग इंजेक्शन और 50000 हजार नग टैबलेट जप्त किया था .आरोपी काफी दिन से पुलिस की पकड़ से फरार था जिसे पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सुच्चा सिंह बिलासपुर में सप्लायर की मुख्य कड़ी है. जो बीते 20 वर्षों से नशे का कारोबार कर रहा था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर रही है. और आरोपी के द्वारा नशे का कारोबार कर बनाई गई संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button