विदेश

Elon Musk का बड़ा कारनामा…..आसमान में पहुंचे रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च पैड में कराया लैंड

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क हमेशा अपने काम से लोगों को हैरान करते रहते हैं। एलन मस्क ने अब एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एलन मस्क के लिए 13 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। स्पेसएक्स ने इस स्टारशिप रॉकेट के लिए नई उड़ान भरी। स्पेसएक्स की यह पांचवी उड़ान थी जो कि इस बार पूरी तरह से सफल रही।

Advertisement

एलन मस्क के स्टारशिप रॉकेट की यह पांचवी उड़ान इसलिए भी बेहद खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब सुपर हैवी स्टारशिप रॉकेट ने लॉन्च होने के बाद सफलतापूर्वक लॉन्च पैड पर लैंड किया। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Advertisement


आपको बता दें कि मैक्सिको के सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे लॉन्च किया गया था। स्पेसएक्स ने 400 फुल लंबे स्टारशिप को पृथ्वी के ऊपर 96 किलोमीटर तक ऊपर भेजा और उसके बाद उसे वापस बुला लिया।

वापस आते हुए सुपर हेवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर वापस आते समय मैकेजिला ने उसे सक्सेसफुली ग्रैब कर लिया। मैकेजिला दो मेटल आर्म का बना होता है इसका डिजाइन चॉपस्टिक्स की तरह का होता है। स्टारशिप रॉकेट को पकड़ने के लिए मैकेजिला को किसी तरह के कोई परेशानी नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button