देश

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे….

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद रहीं। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी की गई है।

Advertisement


अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे अभी एक दिन और अस्पताल में रह सकते हैं। मंगलवार शाम या परसों उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है। एंजियोप्लास्टी के बाद उद्धव ठाकरे की तबीयत अच्छी बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button