विदेश

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 की मौत, 30 घायल….

 

Advertisement

थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। राजधानी बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही यात्री ट्रेन पर उस समय कंस्ट्रक्शन क्रेन गिर गई, जब ट्रेन नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले से गुजर रही थी। हादसा बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुआ। क्रेन के गिरते ही ट्रेन का एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन पटरी से उतर गई।

Advertisement

इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था, उसी दौरान क्रेन असंतुलित होकर ट्रेन पर गिर गई। टक्कर के बाद ट्रेन में कुछ देर के लिए आग भी लग गई, जिसे बुझा दिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button