विदेश

एयरपोर्ट पर हुआ विमान क्रैश…..19 लोग थे सवार

नेपाल से एक बार फिर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और इसमें 19 लोग सवार थे।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी सौर्या एयरलाइंस का विमान बुधवार को 19 लोगों को लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पोखरा जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, सुबह उड़ान भरने के दौरान ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि विमान में चालक दल सहित कम से कम 19 लोग सवार थे। विमान क्रैश होने की ये घटना सुबह करीब 11 बजे हुई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button