धमतरी

पुलिस ने किया 24 लाख रु. का गांजा जब्त….



धमतरी – मेचका पुलिस ने अवैध गांजा सहित जेस्ट कार को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मेचका तिराहा में वाहन चेकिंग के दौरान झरियाबाहरा से नगरी की ओर आ रही एक ग्रे कलर का टाटा जेस्ट एक्स.ई. कार कमांक एम०एच० 16 बी.एच. 4266 जिसमें काला शीशा लगा हुआ था जिसे हाथ मारकर, इशारा कर रोकने पर उक्त कार के चालक द्वारा कार को न रोककर ग्राम मेचका की ओर ले गया।

Advertisement

उक्त वाहन में कोई संदिग्ध होने की संदेह पर वाहन का पीछा करने पर उक्त कार चालक द्वारा अपने कार को तेजी पूर्वक चलाते हुये ग्राम मेचका डोंगरीपारा की ओर गया, ग्राम मेचका डोंगरीपारा मुचकुन्द ऋषि पहाड़ी के निचे आगे रास्ता नही होने व पुलिस को पीछा करते देखकर कार कमांक एम०एच० 16 बी.एच. 4266 को खड़ा कर घने जंगल पहाड़ी की ओर भाग गया।

Advertisement

कार की तलाशी लेने पर अवैध रूप से 80 पैकेटों में कुल 162.75 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये हैं, उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मेचका सउनि. राधेश्याम बंजारे प्रआर० गिरीश नाग, मनोज ध्रुव आरक्षक रंजीत कुर्रे, रितेश कश्यप, टीकू राम ध्रुव योगेश सोम, मनीष चकधारी, डीएसएफ आर० भोजलाल प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button