धमतरी

शादी से लौट रहे परिवार की कार पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर….

धमतरी ज़िले में एक सड़क हादसे में मां और बेटे की जान चली गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटगांव और टांगापानी के बीच धमतरी-सिहावा मार्ग पर हुआ, जब एक परिवार दुर्ग से शादी समारोह में शामिल होकर वापस बेलर गांव लौट रहा था।

Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बेलर गांव की रहने वाली महिला और उनका बेटा मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

वहीं, गंभीर रूप से घायल पति को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button