अम्बिकापुर
जंप उपाध्यक्ष सिंह देव ने किया मैदान समतलीकरण कार्य का भूमिपूजन
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230610-WA0017-780x470.jpg)
(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) – जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमगवा हाई स्कूल खेल मैदान के समतलीकरण कार्य का भूमिपूजन जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने 10 जून दिन शनिवार को ग्राम बैगा के साथ मिलकर मुताबिक लोकरीति के किया। हाई स्कूल में खेल मैदान का समतलीकरण कार्य 15 वे वित योजना के तहत दो लाख रूपये लागत से कराया जाना है। पंचायत वासियों तथा स्कूल के गुरूजनो द्वारा बहुत समय से मांग किया जा रहा था। मैदान समतलीकरण हो जाने से स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को खेल कूद जैसे आयोजनो में मैदान का लाभ मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शैलेश पांडेय सरपंच, सचिव ग्राम वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।