छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस के दो गुटों में हिंसक मारपीट एक व्यक्ति गंभीर-सिविल लाइन थाने में बवाल

(शशि कोन्हेर के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर। आज सिविल लाइन थाना अंतर्गत मैग्नेटो मॉल क्षेत्र में कांग्रेस के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई।

Advertisement

इसमें एक गुट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यहां जानकारी मिली है कि लड़ने वाले दोनों ही कांग्रेस के गुट मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement

यह दोनों ही गुट आज बिलासपुर भारतीय नगर क्षेत्र में किसी कांग्रेसी नेता की रैली में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई।

Advertisement

जिसमें विश्वजीत अनंत नाम का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही इस घटना के बाद कांग्रेस का एक गुट सिविल लाइन थाने आ पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button