छत्तीसगढ़

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज करेंगे पदभार ग्रहण,निकलेगी बाईक रैली

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत कल 30 सितंबर को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भगत दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां  रेलवे स्टेशन पर भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Advertisement

स्वागत के उपरांत भाजयुमो कार्यकर्ता नवनियुक्त  अध्यक्ष रवि भगत के काफिले की मोटरसाइकिल रैली से अगुवाई करते राजधानी के मुख्य मार्गों से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

Advertisement

एकात्म परिसर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात भाजयुमो कार्यकर्ताओं को भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत संबोधित करेंगे।

Advertisement

एकात्म परिसर में स्वागत और संबोधन के उपरांत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत शाम में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे जहाँ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button