अम्बिकापुर

सरगुजा में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में ईडी के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन….मंत्री ने कहा – सरकार सत्ता के बल पर हमारे नेता के खिलाफ कर रही है षड्यंत्र

Advertisement

सरगुजा – कांग्रेस ने सोमवार को देशभर में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदेश के सभी जिलों में काली पट्टी लगाकर कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना दिया. केंद्र सरकार पर द्वेष पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया है.

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस मुख्यालय से ईडी कार्यालय के लिए पैदल ही निकले राहुल गांधी। ईडी कार्यालय जाने के लिए पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका इंतजार कर रहा था। इसके तुरंत बाद पहुंची प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ बातचीत की और उसके बाद उन्होंने कहा कि सच्चाई की बुलंद आवाज है राहुल गांधी। ईडी की पूछताछ, पुलिस की बेरीकेटिंग, वाटर कैनन जैसी कोई भी चीज राहुल गांधी को नहीं रोक सकती। सच्चाई की बुलंद आवाज है। कांग्रेस दफ्तर से ईडी ऑफिस तक जाते समय उनके साथ रणजीत सुरजेवाला और मुकुल वासनिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद है।

Advertisement

इसी कड़ी में अंबिकापुर में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन जताया।

Advertisement

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि : हमारे बेबाक व निडर नेता श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध भाजपा सरकार के षडयंत्र के विरोध में आज अंबिकापुर में सरगुजा कांग्रेस परिवार के साथ प्रदर्शन किया। विगत कई वर्षों से भाजपा सरकार सत्ता के बल पर हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है।

आज भी उनकी आवाज़ दबाने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है। जो गलत नहीं वो किसी से नहीं डरते, हर कांग्रेस सदस्य सच्चाई और लोकतंत्र के साथ है, हम सभी श्री राहुल गांधी जी के साथ हैं।

सरकार यदि तानाशाह के दम पर लोकतंत्र को दबाना चाहती है तो याद रखे कांग्रेस परिवार गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करती है, कांग्रेस इस सरकार से डरने वाली नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button