Uncategorized

50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव….! ऐसी है मध्य प्रदेश कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी

(शशि कोन्हेर) : चुनावी साल में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को खुश रखने के लिए देश प्रदेश की प्रमुख पार्टियों को बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ भी ऐसे ही पापड़ बेलते दिखाई दे रहे हैं। चुनावी साल में उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेश की जम्बो कार्यकारिणी का ऐलान किया है। श्री कमलनाथ की अध्यक्षता वाली इस जंबो कार्यकारिणी में 50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव बनाए गए हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के 64 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। सभी को खुश करने के चक्कर में बनी इतनी बड़ी कार्यकारिणी का हाल कहीं “ज्यादा जोगी मठ विनासा” जैसा मत हो जाए। अगर आपको विश्वास नहीं है तो कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची देखिए…और उसमें गिनती करिए के कितने उपाध्यक्ष और कितने महासचिव घोषित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button