बिलासपुर

राष्ट्रीय दंत-ब्रशिंग दिवस पर एमजीएम पब्लिक स्कूल में 200 बच्चों की स्क्रीनिंग, न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज ने दिया संदेश – एक खुश मुँह, एक खुश दिमाग

बिलासपुर में राष्ट्रीय दंत-ब्रशिंग दिवस के मौके पर न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एमजीएम पब्लिक स्कूल, घुरू-अमेरी में एक विशेष दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के अध्यक्ष प्रकाश दावड़ा, सचिव अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की टीम ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता, सही ब्रशिंग तकनीक, आहार परामर्श और नियमित डेंटल चेकअप के महत्व के बारे में बताया।

Advertisement

दंत चिकित्सा विभाग की डॉ. स्वाति अग्रवाल के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों द्वारा जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक का संदेश था – “एक खुश मुँह, एक खुश दिमाग”। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक संवादों के माध्यम से छात्रों ने दिखाया कि दिन में दो बार ब्रश करना, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन और समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना कैसे स्वस्थ मुस्कान बनाए रखता है। नाटक के दौरान छात्रों ने प्लेकार्ड्स के ज़रिए मौखिक स्वच्छता के रखरखाव से जुड़े चित्रण भी प्रदर्शित किए, जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर डॉ. मृणालिनी, डॉ. मंजिल, डॉ. स्वर्णभा, डॉ. भास्कर, डॉ. अंकिता, और बीडीएस की छात्राएँ भूमिका एवं देवश्री ने बच्चों की स्क्रीनिंग की। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉन जैकब ने शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग दिया।

 

न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज की यह पहल सिर्फ एक स्वास्थ्य जांच अभियान नहीं, बल्कि बच्चों में मौखिक स्वच्छता और जिम्मेदारी का भाव जगाने का सराहनीय प्रयास साबित हुई। क्योंकि एक खुश मुँह, एक खुश दिमाग!

Related Articles

Back to top button