रायपुर
कारोबारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट….

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से 15 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।
वारदात के दौरान आरोपियों ने चाकू और पिस्टल से धमकाकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।




