रायपुर

ऑपरेशन निश्चय : हेरोईन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना गोबरानवापारा क्षेत्र के दुलना तिराहा के पास पुलिस ने चिट्टा यानी हेरोईन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 07 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलना तिराहा के पास दो युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसीराम लेकाम के मार्गदर्शन में थाना गोबरानवापारा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisement

पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान इमरान खान उर्फ गोलू और पुरूषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button