विभिन्न पार्किंग स्थलों से 32 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद….

रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मेकाहारा अस्पताल, मॉल सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों की जांच की गई। जांच में लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े कुल 32 दोपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया। पूछताछ और प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि ये वाहन काफी समय से बिना किसी दावेदार के खड़े थे।जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने सभी 32 दोपहिया वाहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इनमें से कई वाहन चोरी के हो सकते हैं।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का दोपहिया वाहन गुम या चोरी हुआ है, तो वह एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट कार्यालय, गंज परिसर रायपुर में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9893425568 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।फिलहाल पुलिस वाहनों के मालिकों की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




