रायपुर

VIDEO : सूदखोर रोहित तोमर के ऑफिस पर चला बुलडोजर, निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

Advertisement

राजधानी रायपुर में सूदखोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के दफ्तर पर निगम और पुलिस की टीमों ने शिकंजा कस दिया है। भठगांव साईं नगर स्थित ऑफिस को तोड़ने की कार्यवाई शुरू हो चुकी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर यह दफ्तर खोला था, जिसमें लंबे समय से सूदखोरी का काम चल रहा था। रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर दोनों ही लंबे समय से फरार हैं और इन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।पुलिस और नगर निगम की टीमें आज सुबह ही अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गईं हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रोहित तोमर के इस दफ्तर से कर्ज के बदले लोगों से अवैध वसूली की जाती थी।फिलहाल निगम और पुलिस की ये संयुक्त कार्रवाई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button