बिलासपुर
रेलवे भर्ती नियमों के खिलाफ आप पार्टी ने किया प्रदर्शन….
![](/wp-content/uploads/2022/08/image_editor_output_image387919985-1659509411350-780x470.jpg)
(नीरज शर्मा के साथ सुशांत सिंह ठाकुर) : बिलासपुर – रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में आर आर बी के नियमों के खिलाफ आप पार्टी ने जोनल कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं को छोड़कर रेलवे में भाहरी प्रदेश के अभ्यर्थियों को नौकरी देने नए भर्ती नियम लागू कर रही है।
![](/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0010-1024x576.jpg)
![](/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0008.jpg)
लगभग एक घंटे के प्रदर्शन के बाद भी रेलवे के उच्च अधिकारी चर्चा के लिए नही पहुंचे। जोनल गेट के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं बैठकर धरना दे रहे है, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 25 तारीख को आर आर बी का घेराव किया था, मगर वहां से संतोष जनक जवाब नही मिला।