देश

जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी….आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब उनके बेटे व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर फोन करके अज्ञात व्यक्ति ने जीशान सिद्दीकी को ये धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी भरा कॉल जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय के फोन पर आया था। वहीं, धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Advertisement


जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा कॉल बीते शुक्रवार शाम को आया था। अज्ञात शख्स ने फोन पर जीशान सिद्दीकी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पैसे की भी मांग की है। इसके बाद से उनके घर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के कर्मचारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाला व्यक्ति 20 साल का है। उसका नाम गुरफान खान है। उसे मुंबई की निर्मलनगर पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button