देश

किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान, बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा..

Advertisement

अंबाला : किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ निकल पड़े हैं। हालांकि सरकार की तरफ से उनकी हर मांग को मानने के लिए आश्वासन दिए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। साथ ही इस बंद में अन्य किसान संगठनों से शामिल होने का अनुरोध किया है।

Advertisement
Advertisement

वहीं, शंभू बार्डर पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से किसानों की हलचल पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से कंप्यूटर स्क्रीन पर लाइव देखा जा रहा है। शंभू बार्डर के पास (हरियाणा सीमा) पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से पंजाब वाले हिस्से में हो रही हलचल पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement

किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा- एसपी
एसपी अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा ने कई बार इन किसानों की हलचल को कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक किया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस की टुकड़ियां सुबह से ही हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

Advertisement

पुलिस के जवानों ने समय-समय पर किसानों को मौके से खदेड़ने का काम भी किया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर परिस्थिति बारे उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा देशभर के किसान मुख्य सड़कों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करेंगे। इस दौरान, खासकर पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button