बिलासपुर

मारपीट के बाद युवक की मौत, चार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में मारपीट के एक मामले ने युवक की मौत के बाद नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जानकारी के अनुसार ईश्वर गोंड के साथ कुछ दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी।

Advertisement

घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पहले से लीवर संक्रमण की बीमारी से भी पीड़ित था। मौत के बाद कराए गए पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की।

Advertisement

रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि ईश्वर गोंड के साथ अहाते के पास मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button